Home छत्तीसगढ़ बस्तर में अटका मानसून…4 जिलों में यलो अलर्ट:6 दिनों से बारिश नहीं...

बस्तर में अटका मानसून…4 जिलों में यलो अलर्ट:6 दिनों से बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी,

33
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे बीते 6 दिनों से कई जिलों में न बारिश हुई, न बादल छाए। गर्मी और उमस ने लोग बेहाल है। खासकर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में दिन का तापमान लगातार 41-44 डिग्री के बीच बना हुआ है।

दरअसल, मानसून को आगे बढ़ाने वाले दोनों बड़े सिस्टम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाएं फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं। इसका असर ये हुआ है कि मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बस्तर में अटक गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर जैसे शहरों में लोगों को मानसून की पहली बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here