Home छत्तीसगढ़ सोनिया गांधी की तबियत को लेकर अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट,...

सोनिया गांधी की तबियत को लेकर अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है अब हालत!

55
0

पेट से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, जिन्हें पेट से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं, लेकिन उनके डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है, अस्पताल ने मंगलवार (17 जून) को कहा।

पेट से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सोनिया (78) को 15 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह जारी स्वास्थ्य अपडेट में उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उनकी निरंतर देखभाल के तहत आज एक विशिष्ट आहार योजना शुरू की गई है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।’

सोनिया की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल ने अभी तक उनकी छुट्टी की तारीख तय नहीं की है। डॉक्टरों ने कहा कि उनके समग्र सुधार के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here