भाटापारा – कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट देवरी रोड भाटापारा में खेल सप्ताह नर्मन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री शरद कुमार पंसारी एम ए एम पी एड व्यायाम शिक्षक के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरंग उपस्थित हुए। महाविद्यालय के संचालक श्री मनीष शुक्ला सर की अध्यक्षता व प्राचार्य डॉ . वंदना चौहान मैम के मार्गदर्शन में खेल सप्ताह नर्मन आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि शरद पंसारी सर ने छात्र-छात्राओं को हार जीत की महत्व को बताते हुए निराश न होने का संदेश दिये । खेल सप्ताह में गोला फेक भाला फेक तवा फेक बैडमिंटन क्रिकेट दौड़ रिले रेस जैसे विभिन्न खेल का आयोजन किया गया सभी छात्र छात्राओं ने अपनी रुचि व प्रतिभा के अनुसार उत्साह से सभी खेलो में भाग लिये एनएस एस के स्वयं सेवक खेल के ग्राउड तैयार किये _ महाविद्यालय के सभी सहायक प्रध्यापकों विभिन्न खेलो का प्रभार दिया गया था समापन समारोह में सभी सहायक प्रध्यापको . की अहम भूमिका रही है . खेल प्रभारी सुश्री भावना हेवार ने समापन का घोषणा करते हुए सभी का अभार व्यक्त व धन्यवाद ज्ञापन किये ।




