Home छत्तीसगढ़ पीएम श्री सेजस के विद्यार्थियों ने किया पुणे का शैक्षणिक भ्रमण

पीएम श्री सेजस के विद्यार्थियों ने किया पुणे का शैक्षणिक भ्रमण

214
0

 

दुर्ग जिले में संचालित है 6 पीएम श्री सेजस विद्यालय के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों और विज्ञान समूह के शिक्षकों ने राज्य द्वारा प्रदाय आउट ऑफ स्टेट टूर में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विज्ञान संस्थाओं और ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें जी तनुश्री और व्याख्याता सारिका टोपरे पी म श्री सर्जेस बालाजी नगर; चेतन और उसके साथ व्याख्याता मिली सिंह सेजस अहिवारा से; वैष्णवी देवांगन अपने स्कूल की टीचर प्रियंका मैडम, सेजस नगपुरा से; बिरेंद्र और आशीष झा सर सेज जामुल से तथा श्रद्धा और व्याख्याता हेमलता धोते सेजस कुम्हारी से;कुसुम और व्याख्याता हेमलता गजभिए शामिल थे। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान स्थानों प्रमुख रूप से अमेज़ियम चिल्ड्रन म्यूजियम, मुक्त आंगन एक्सप्लोटरी सेंटर, पिंपरी चिंचवड़ साइंस पार्क,युका, जोशिस मिनिएचर ट्रेन म्यूजियम, राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला वेंचर सेंटर शामिल है। इसके अलावा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्वके स्थल शनिवार वादा, श्रीमंत दगड़ू शीत गणपति, अजंता, सातवां ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर महादेव के
को घूमने तथा देखने को मिला। वहां जाकर बच्चों को भारतिय संस्कृति की धरोहरों उसके इतिहास परंपरा के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले कई साइंस के कॉन्सेप्ट पर आधारित मॉडल्स साथ ही सॉफ्टवेयर के नवनवीन वैक्टर, उनका निर्माण कैसे होता जानने मिला।फिजिक्स और बायोलॉजी की अच्छी और उपयुक्त लैब देखकर बच्चे रोमांचित हुए उनकी क्रिटिकल थिंकिंग और बेसिक नॉलेज बढ़ी।

इस पूरे टूर की योजना के साथ पूर्णतः देने का दायित्व समग्र शिक्षा के पीएम श्री विद्यालय जिला नोडल अधिकारी और एपीसी डॉ शशिभूषण शर्मा द्वारा किया गया। इस संबंध में डॉ शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण मै राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्थान जहां हजारों संस्थानों के स्टार्टअप देखने से विद्यार्थियों मै बौद्धिक क्षमता का विकाश होता है और नए आइडिया के साथ जीवन में कुछ नया करने के हुनर पैदा होता है। अमेज़ियम चिल्ड्रन’एस म्यूजियमइस जिसमें एशिया का प्रथम प्लैनेटेरियम स्थित है से विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बहु उपयोगी होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here