Home छत्तीसगढ़ दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर दामाखेडा,अधिसूचना जारी

दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर दामाखेडा,अधिसूचना जारी

227
0

 

बलौदाबाजार  विकासखंड सिमगा स्थित कबीर पंथियो के आस्था का प्रमुख केन्द्र दामाखेड़ा का नाम अब विधिवत कबीर धर्म नगर,दामाखेड़ा हो गया है। इस सम्बन्ध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 फ़रवरी 2024 क़ो दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह “माघी मेला” में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दामाखेड़ा क़ा नाम कबीर धर्म नगर दामाखेडा करने की घोषणा की थी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत जून माह में मंत्रिपरिषद की बैठक में  दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामखेड़ा किये जाने का अनुमोदन किया गया था। कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समरोह एवं माघी मेले का आयोजन होता है जिसमें देश -विदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here