Home छत्तीसगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा बजट संवाद 2026 का आयोजन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा बजट संवाद 2026 का आयोजन

53
0

रायपुर।आज रायपुर स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बजट संवाद 2026 कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा प्रस्तुत विचारों ने केंद्रीय बजट के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक प्रभावों को गहराई से समझने का सशक्त मंच प्रदान किया। उनका मार्गदर्शन यह स्पष्ट करता है कि यह बजट केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत की दीर्घकालिक, सुदृढ़ और दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

इस बजट में Make in India और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने हेतु सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, रेयर अर्थ कॉरिडोर, MSMEs के विस्तार तथा टियर-2 एवं टियर-3 शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रावधान किए गए हैं, जो संतुलित एवं समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी की विशेष उपस्थिति और उनके विचारों ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा एवं प्रासंगिकता प्रदान की। उनके मार्गदर्शन से राज्य स्तर पर बजट के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा भी स्पष्ट रूप से सामने आई।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक श्री राजेश मूणत जी, श्री सुनील सोनी जी, श्री मोतीलाल साहू जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी,श्री अमित चिमनानी जी,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल जी, सह संयोजक नितिन अग्रवाल जी,श्री शिव चंद्राकर जी, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे यह संवाद और भी प्रेरणादायी एवं सार्थक बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here