Home छत्तीसगढ़ राजीव लोचन मंदिर में भोग भंडारा, पहले ही दिन 2500 श्रद्धालुओं ने...

राजीव लोचन मंदिर में भोग भंडारा, पहले ही दिन 2500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

3
0

महाशिवरात्रि पर रहेगा विशेष व्यवस्था

गरियाबंद, / छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में स्थित भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए तीन दिवसीय भोग भंडारे का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन 13 से 15 फरवरी तक संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय भंडारा श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जबकि तीसरे दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर नदी स्थित राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा संचालित भोजन भंडारे में श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से संपन्न होगा। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए नदी तट पर विस्तृत व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि 15 दिवसीय राजिम कुंभ कल्प के दौरान महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व रहता है। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पिछले कई वर्षों से शिवरात्रि के अवसर पर राजिम माता भोग भंडारे का आयोजन परंपरा के रूप में होता आ रहा है, जिसे श्रद्धालुओं द्वारा सराहनीय पहल माना जाता है। श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा भोग भंडारे में शुक्रवार को लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुव्यवस्थित पंक्तियों में बैठकर भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया और मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। भंडारे के सफल संचालन में मंदिर के सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर, वरिष्ठ ट्रस्टी श्रवण सिंह ठाकुर, राजेंद्र मनु, पुजारी समिति अध्यक्ष रामकुमार सिंह ठाकुर, बैकुंठ सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम मिश्रा, लाला ठाकुर, जागेश्वर शर्मा, चंदन यादव और कृपाराम सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here