Home छत्तीसगढ़ मुंगेली की सुप्रिया बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

मुंगेली की सुप्रिया बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

18
0

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ की बेटी एक बार फिर से देश में राज्य का नाम रोशन करने को तैयार है। क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुंगेली की बेटी सुप्रिया ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने बधाई देते हुए कहा,मुंगेली जिले के गांव टेढाधौरा की होनहार बेटी कुमारी सुप्रिया ठाकुर जी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीडीएस जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे देश में चौथा रैंक प्राप्त कर मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है सुप्रिया जी ने, आपकी इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।आपकी मेहनत, लगन और राष्ट्र सेवा के प्रति आपके समर्पण को नमन। मां महामाया से प्रार्थना है कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करती रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here