आग से चार दुकान भस्मीभूत हुए , लाखो का नुकसान
ब्यूरो चिफ संतोष साहू
भाटापारा। नगर के व्यवसायिक स्थल हटरी बाजार में शहीद •भगत सिंह प्रतिमा स्थल के ठीक पीछे स्थित एक तीन मंजिला दुकान में मध्य रात्रि को जब लोग उमस •भरी गर्मी के बीच सो रहे थे। इसी दौरान •भीषण आगजनी की घटना से वातावरण में गर्मी व गंध महसुस करते हुए लोगो ने आसमान में लंबी – लंबी धुंआ व लपटे उठते देख घटना स्थल की ओर पहुंचे व जिम्मेदार लोगो को सूचित कर आग लगने की जानकारी दी । बताया जाता है कि मध्य रात्रि लगभग एक बजें आग की विभीषिका को देख आस पास के सीमेंट सयंत्रो से फायरब्रिगेड को बुलाया गया इस बीच तीन मंजिला दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग जाने की वजह से दहशत फैल गया । देर मध्य रात बंद दुकान में आग की लपटे इतनी •भयावह हो गई कि चंद घंटो में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें कपड़ा व्यापारी बालचंद बतरा की कपड़ा दुकान तथा कपील – विनोद गुंडियाल तथा नरेश केशरवानी के अलावा श्याम सुंदर मेडिकल स्टोर का एक खाली दुकान भी आग की चपेट में जलकर खाक हो गया । आग की तेज लपटों पर काबु पाने के लिए फायरब्रिगेड की टीम ने जब आग बुझाने का काम शुरू किया इसी दौरान आग व पानी के बीच चली जंग में तीन मंजिला पुराना मकान भरभराकर नीचे गिर गया जिसके बाद उक्त पुराने मकान का मल्बा व मुरम जोड़ाई के अवशेष सड़क के कुछ हिस्से व दुकान के पुरे हिस्से को अपनी चपेट में लेते हुए शहीद भगत सिंह के प्रतिमा को तोड़ते हुए मल्बा में तबदील हो गया । घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन की टीम ने चारो तरफ की सड़को को घेराबंदी कर बचाव कार्य तेज किया इस दौरान बचाव कार्य में लगे नगर सैनिक कृष्णा प्रसाद खुटे को पैर में चोट लगने पर भाटापारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रायपुर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। घटना पर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे है लेकिन स्थिति अभी तक साफ नही है कि आग आखिर किस कारण से लगी है । इस बीच पीड़ित तमाम व्यापारियों ने लगभग 50 लाख रूपयें की क्षति का अनुमान बताया है जिसमें कपड़ा व्यवसायी , मोबाईल व्यापारी व अन्य दुकानदार शामिल है जिनकों दुकान , मकान की क्षति पहुंची है । घटना के बाद से हटरी बाजार क्षेत्र में एक ओर जहां यातायात पुरी तरह बाधित है। वही पिछले 18 घंटे से बिजली सप्लाई बंद होने से हटरी बाजार व उससे लगे क्षेत्र में निवासरत लोग पानी बिजली व गर्मी से परेशान है । बिजली नही होने की वजह से जहां पानी सप्लाई बाधित है वहीं गर्मी में लोग कुलर पंखे भी नही चला पा रहे है यह भीषण अग्नि दुर्घटना शहर में इस माह की दुसरी सबसे बड़ी आगजनी की घटना है इसके पूर्व मंडी रोड स्थित राजेश साहू के प्लास्टिक पाईप दुकान में भीषण आग लग जाने से लगभग 8 लाख रूपयें की क्षति हुई थी। इस बीच शहर के सघन आबादी में आगजनी की बढ़ती घटना पर लोगो ने चिंता प्रकट करते हुए नगर के आस पास फायर स्टेशन बनाकर वहां पर आग बुझाने के लिए समुचित ब्रिगेड तैयार करने की मांग की है। क्योकि आये दिन 18 से 28 किलोमीटर दुर स्थित सीमेंट सयंत्र से दमकल की वाहन भाटापारा पहुंचते तक सब खेल खत्म हो चुका होता है । जिससे लोगो को आये दिन परेशानी से जुझना पड़ रहा है । जनहित में भाटापारा के औद्योगिक व व्यवसायिक महत्व को देखते हुए पृथक फायर स्टेशन ग्राम खोलवा , टिकुलिया , में स्थापित कर जन सुरक्षा को बेहतर बनाने की मांग लोगों ने की है।




