Home छत्तीसगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेंद्र सिंघानिया का निधन

नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेंद्र सिंघानिया का निधन

5
0

 

थानखम्हरिया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं लक्ष्मी जनरल स्टोर के संचालक सुरेंद्र सिंघानिया का आकस्मिक निधन नागपुर स्थित एलजीआई अस्पताल में हो गया। वे 62 वर्ष के थे तथा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के समाचार से नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शोक की लहर फैल गई।

सुरेंद्र सिंघानिया अपने मिलनसार, व्यवहारिक, धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अथक परिश्रम एवं मेहनत के बल पर अपने व्यापार को स्थापित कर नगर में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता के कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित थे। व्यापारिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 1 जून, सोमवार को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

वे अपने पीछे पुत्र संदीप सिंघानिया, पुत्री स्वाति पोद्दार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे पूर्व गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं अग्रोहा सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम सिंघानिया के अनुज तथा प्रदीप सिंघानिया एवं अनिल सिंघानिया के बड़े भाई थे।

निधन का समाचार मिलते ही दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कवर्धा विधानसभा विधायक विजय शर्मा, साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विधायक राजेश मूणत, विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, रामप्रताप सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल, पवनदेव साय, शिवरतन शर्मा, अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल,’क्रांतिरथ छत्तीसगढ़’ के संपादक नारायण भूषणिया,
राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद रजक, रजक विकास बोर्ड अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, लक्ष्मीनारायण चांडक, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी तथा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नगर के व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी सुरेंद्र सिंघानिया के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सरल, सौम्य एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। शोकाकुल परिवार के प्रति नगरवासियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here