ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला बेमेतरा के तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री महेश अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष अनिल सिंघानिया के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, थान खम्हरिया एवं दोपहर 12 बजे विश्राम गृह (रेस्ट हाउस), थान खम्हरिया में पौधारोपण किया जाएगा।
जिला महामंत्री सुरेश सिंघानिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन, फल, स्वच्छ वातावरण तथा भीषण गर्मी में शीतल छाया प्रदान करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने समाज के सभी अग्रवाल बंधुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने की अपील की।