प्रदेश संगठन ने 15 प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से प्रदेश संगठन द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लाभचंद बाफना जी को भाजपा प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। श्री बाफना जी को प्रदेश भाजपा के अंतर्गत 15 प्रकोष्ठों के प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री लाभचंद बाफना जी को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता, कुशल कार्यशैली एवं पार्टी के प्रति समर्पण के माध्यम से इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री बाफना जी संगठन के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें 15 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रियता का सम्मान है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों को मिलेगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री लाभचंद बाफना जी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन के कार्यों को गति देना तथा पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।




