Home छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई

राजधानी रायपुर में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई

11
0

 

रायपुर पुलिस के ऑपरेशन विश्वास में 82 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा और 1590 नशीली गोलियां जब्त

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन विश्वास’ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 24 अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर, पश्चिम और मध्य जोन में एक साथ छापेमारी की गई।

अभियान में क्या-क्या मिला?

1. 82 स्थायी वारंटी गिरफ्तार: लंबे समय से फरार चल रहे 82 अपराधी पकड़े गए हैं, जो कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।
2. नशे पर प्रहार: 167 आबकारी मामलों में कार्रवाई की गई। मौके से 60.339 किलो गांजा और 1,590 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
3. हथियार भी जब्त: कई जगहों से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आदतन अपराधियों और नशा बेचने वालों पर रायपुर पुलिस की पैनी नजर है।

आपको बता दें कि इससे पहले रायपुर पुलिस ने दो आदतन बदमाशों को जिलाबदर भी किया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here