Home छत्तीसगढ़ आस्था की अनवरत सरिता

आस्था की अनवरत सरिता

3
0

 

सात दिनों तक 24 घंटे गूंजेगी प्रभु श्रीराम की महिमा, रघुपति राघव राजाराम के जयघोष से गूंजी प्रभातफेरी

अखंड संकीर्तन : 88 सालों से भाटापारा की फिजाओं में घुल रहा ‘रामनाम’

ब्यूरोचीफ संतोष साहू द्वारा

भाटापारा- भाटापारा नगर की आस्था, परंपरा और भक्ति के अद्भुत प्रतीक ऐतिहासिक अखंड रामनाम सप्ताह का आरंभ शनिवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अपने 88वें वर्ष में प्रवेश कर रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन के शुरू होते ही पूरा शहर रामनाम की भक्ति में सराबोर हो गया है।

सात दिनों तक चौबीसों घंटे चलने वाले अखंड संकीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है समारोह के पहले दिन शनिवार सुबह पांच बजे ‘जय रघुपति राघव राजाराम, जय पतित पावन सीताराम’ के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इसके पश्चात सुबह छह बजे मुख्य रामसप्ताह मंडप में अखंड कीर्तन का आरंभ हुआ। आयोजन के लिए

प्रभु श्रीराम के दिव्य दरबार की पूजा-अर्चना करते समिति के सदस्य व श्रद्धालु।

मंडप को आकर्षक एवं भव्य रूप में सजाया गया है, जहां सात दिनों तक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दिव्य दरबार के दर्शन कर सकेंगे।

12 कीर्तन मंडलियां संभालेंगी 24 घंटे की कमान

अखंड संकीर्तन के सुचारु संचालन के लिए नगर की 12 प्रमुख कीर्तन मंडलियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये मंडलियां प्रतिदिन दो-दो घंटे की पाली में निरंतर रामनाम का जाप करेंगी। यह सिलसिला बिना रुके पूरे सात दिनों तक 24 घंटे जारी रहेगा। आयोजन में शामिल होने के लिए भाटापारा शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कीर्तन मंडलियों का लगातार आगमन हो रहा है, जिससे समूचा अंचल भक्तिमय हो उठा है।

जनप्रतिनिधि करेंगे स्वागतः शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत पंडाल

लगाए जाएंगे। स्थानीय सांसद एवं विधायक सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर कीर्तन मंडलियों का अभिनंदन करेंगे। समारोह

‘रघुपति राघव राजाराम’ के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकालते श्रद्धालु।

के संयोजक अनिल चांडक ने नगरवासियों और क्षेत्र की जनता से इस धार्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की

पांच सितंबर को निकलेगी

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा अखंड रामनाम सप्ताह का समापन पांच सितंबर को होगा। समापन अवसर पर दोपहर में रामसप्ताह मंडप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए भाटापारा सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह कीर्तन मंडलियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

अपील की है। 88 वर्षों से अनवरत चली आ रही यह पावन परंपरा आज भाटापारा की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here