Home छत्तीसगढ़ ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की...

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की वेशभूषा ने मोहा मन

6
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। हिंदुओं के प्रमुख एवं पवित्र त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी मनमोहक वेशभूषा और प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

इस दौरान विद्यालय परिसर को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी सुंदर झांकियों से सजाया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं परंपराओं से जोड़ना है। बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here