Home छत्तीसगढ़ सशिमं थानखम्हरिया का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सशिमं थानखम्हरिया का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

6
0

 

वॉलीबॉल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जीते प्रथम स्थान, कई भैया-बहनों का क्षेत्रीय एवं प्रांतीय स्तर के लिए चयन

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। खैरागढ़ में आयोजित प्रांत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा कवर्धा में आयोजित विभाग स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर थानखम्हरिया के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर अनेक भैया-बहनों का चयन अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ की योजनानुसार प्रांत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 1 सितंबर तक सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ में किया गया। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर थानखम्हरिया की तरुण वर्ग की बहनें व्यंजना कौशिक, रीत यादव एवं मुक्ता नारंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोर वर्ग में बहन मानसी साहू एवं उपासना यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार तरुण वर्ग भैया में दयानंद साहू तथा किशोर वर्ग भैया में दिव्यांशु निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजयी भैया-बहनों का ग्वालियर में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

इसी क्रम में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा में विभाग स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर थानखम्हरिया के बाल वर्ग में टिशू पटेल ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में भैया आकाश कौशिक ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भाला फेंक प्रतियोगिता में हिमांशु निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

भैया-बहनों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के समस्त पदाधिकारियों एवं आचार्य परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here