दिनांक 22 नवंबर 2026 को EOW जगदलपुर में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को उनके द्वारा प्राप्त कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित प्रधान आरक्षक द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, OTP एवं बैंकिंग संबंधी ठगी से बचने के उपाय बताए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरोना संच के संच समिति प्राथमिक शिक्षा प्रभारी श्री राजेंद्र कश्यप जी, श्री पीलू राम साहू जी (जिला सेवा प्रमुख, RSS), श्री दिनेश कुमार सिन्हा, श्री आशावनी कुमार, श्री दानेश्वर जैन (संच प्रमुख, सरोना), श्री भुवनेश्वर यादव (संच प्रमुख, नरहरपुर), श्री हिम्मन साहू (दंडकारण्य भाग ग्रामोत्थान प्रमुख), ट्रेनर गुरुदयाल, मोबिलाइजर कुंभज जी, यूथ क्लब PST योगिता साहू, ड्राइवर भाईया सुनील जी, आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसमें कुल 130 विद्यार्थी उपस्थित थे




