Home छत्तीसगढ़ श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं को मिला टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2026

श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं को मिला टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2026

7
0

 

बेहतर शिक्षण पद्धति, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण के लिए कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। नगर के श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विद्यालय की शिक्षिकाओं को कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा आयोजित टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरा स्कूल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह सम्मान शिक्षिकाओं के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा, संस्कार, अनुशासन तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति के लिए प्रदान किया गया। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी संस्कार, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया जाता है।

जानकारी के अनुसार, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न जिलों के सैकड़ों विद्यालयों की शिक्षिकाओं को इस सम्मान प्रक्रिया में आमंत्रित किया गया था। इसमें विषय ज्ञान, पढ़ाने की प्रभावी शैली, विद्यार्थियों के साथ संवाद, बच्चों के प्रति समर्पण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान हासिल किया।

इस उपलब्धि से विद्यार्थियों और पालकों में भी खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिकाओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मैडम हमेशा बेहतर तरीके से पढ़ाती हैं और उन्हें विश्वास था कि वे यह सम्मान जरूर प्राप्त करेंगी। वहीं पालकों ने शिक्षिकाओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों को अपनेपन के साथ शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं।

सम्मानित शिक्षिकाओं ने इस उपलब्धि को अपने लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल शिक्षिकाओं का नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ा है। निश्चित ही यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल ने अपनी उपलब्धि से यह संदेश दिया है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य और बेहतर व्यक्तित्व गढ़ना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here