Home छत्तीसगढ़ बृजमोहन बोले-मरीज को मिल रही तारीख पर तारीख:CM को पत्र में लिखा-...

बृजमोहन बोले-मरीज को मिल रही तारीख पर तारीख:CM को पत्र में लिखा- हार्ट-सर्जरी का फायदा नहीं मिल रहा, घर-जमीन बेचने को मजबूर गरीब

43
0

रायपुर से भाजपा के सीनियर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। सांसद अग्रवाल ने रायपुर में सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट हार्ट सर्जरी नहीं होने पर चिंता जताई है। सांसद ने चिंता जताते हुए अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।

चिट्‌ठी में सांसद ने लिखा है कि, यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी है। जिस कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक इलाज से वंचित रह रही है। निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ 'तारीख पर तारीख' मिल रही है।
सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।

अफसरों ने ध्यान नहीं दिया- बृजमोहन

बृजमोहन ने अपने पत्र में लिखा है कि, कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को मजबूर हैं।

 

सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बिना देरी किए फैसला लिया जाए। ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टीट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके।

इससे पहले भी कई मुद्दों पर बृजमोहन लिख चुके हैं पत्र

22 फरवरी को धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ-हत्या रोकने के लिए राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा था। उन्होंने दोनों पर कड़े कानून के प्रावधान लागू करने की मांग की।

धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए एक गंभीर चुनौती हैं।
धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए एक गंभीर चुनौती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here