साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया भूमिपूजन, चौका-आरती एवं तीन दिवसीय संत समागम मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। ग्राम मुसवाडीह में कबीर पंथ के श्रद्धा एवं आस्था के प्रमुख केंद्र संत श्री मनिहार दीवान साहेब के समाधि स्थल पर 20 लाख रुपये की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन साजा विधायक ईश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य से समाधि स्थल पर आयोजित होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि संत श्री मनिहार दीवान साहेब की स्मृति में प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की सातवीं तिथि को यहां तीन दिवसीय भव्य संत समागम मेले का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी, संत-महात्मा एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं और संत श्री मनिहार दीवान साहेब के समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। यह स्थल कबीर पंथ के अनुयायियों के लिए विशेष आस्था एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है।
20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला डोम शेड चौका-आरती के आयोजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इसके साथ ही प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संत समागम मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं को भी सुविधा मिलेगी। डोम शेड निर्माण से धार्मिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू, साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, थान खम्हरिया मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, ज्वाला ठाकुर, मनोहर साहू, नेतराम साहू, लुकराम साहू, त्रिलोकी साहू, हेमंत साहू, चिंतादास बंजारे, ग्राम सरपंच नीलेश भारती, विजय साहू, हरदत्त साहू, लोमश कुमार, गज्जू साहू, मुकेश टंडन, रेखराम सोनवानी, शेषनारायण बोहरा, दुर्गा यदु, छत्रपाल वर्मा, सोनू वर्मा, टिकम साहू, गोपी साहू, रूपसिंग साहू एवं मेला समिति के अध्यक्ष रघुबीर साहू सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डोम शेड निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम मुसवाडीह सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल संत श्री मनिहार दीवान साहेब की स्मृति एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।




