Home छत्तीसगढ़ ‘कांग्रेस सरकार में जमकर हुए घोटाले: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे...

‘कांग्रेस सरकार में जमकर हुए घोटाले: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे जनता की गाढ़ी कमाई लुटने वाले, कानून अपना काम कर रहा

23
0

सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भूपेश सरकार ने जमकर घोटाले हुए हैं। इन सभी घोटालों की जांच जारी है, जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। कानून अपना काम करेगा। खाद की किल्लत को लेकर कहा कि खाद की केवल प्रदेश ही नहीं पूरे देश में समस्या बनी हुई है। इसका हल निकाला जा रहा है। जल्द समस्या दूर होगी। वहीं राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) के निर्माण एवं वितरण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। यह कार्य प्रारंभिक चरण में 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया जाएगा। रायगढ़ इस पहल का पहला जिला बना है, जहाँ 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र बांटे गये। प्रदेशवासियों को गुरूपूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत आज हमने एक और काम पूरा किया है। मोदी की गारंटी में हमने वादा किया था कि रेडी टू ईट निर्माण के काम को प्रदेश की स्व सहायता महिलाओं को सौंपेंगे। इस दौरान 6 जिलों को पायलट के रूप में चयन किया गया था और आज गुरूपूर्णिमा के अवसर पर इसकी शुरूआत रायगढ़ से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दस महिला स्व सहायता समूह को इसका अनुबंध पत्र दिया गया है, अब ये रेडी टू ईट का निर्माण करेंगे। शराब घोटाले पर बड़ी कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल की कांगे्रस सरकार में अनेको घोटाले हुए, सब की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी के अलावा राज्य की एजेंसियां कर रही है। इसमें जो भी दोषी पाये जा रहे है। उन पर कार्रवाई की जा रही है। शराब घोटाला भी यहां हुआ उसकी भी जांच ईडी कर रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी। डीएपी खाद की कमी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी खाद की समस्या इस साल है। यह समस्या केवल छत्तीसगढ़ की नही बल्कि पूरे देश की समस्या है। जितनी मात्रा में आयात होना चाहिए उतनी मात्रा में नही आ पा रहा है, लेकिन उसके बदले में यहां दूसरी व्यवस्था की गई है। कांग्रेस के खाद की कमी के आरोप पर कहा कि उनके कहने से कोई मानने वाला नहीं है, आज सब जागरूक हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here