Home छत्तीसगढ़ रायपुर में गर्भवती महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गर्भवती महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

5
0

राजधानी रायपुर में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी रायपुर में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि कॉलोनी निवासी गोपाल गोयल के रूप में हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे अपने घर में जबरन रोका और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, वारदात के दौरान उसने महिला का वीडियो भी बना लिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here