Home छत्तीसगढ़ तीन अलग-अलग मामलों में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और काष्ठ...

तीन अलग-अलग मामलों में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और काष्ठ जब्त

9
0

ब्यूरो चीफ: रतन कुमार
दुर्ग। वन विभाग दुर्ग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहनों को अवैध रूप से काष्ठ परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन पर जप्ती की कार्रवाई की गई।


उप वन मंडलाधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक CG 19 H 0891 को कुम्हली से पौहा मार्ग पर अवैध काष्ठ परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 91/6 दिनांक 12 मार्च 2026 पंजीबद्ध कर जप्त वाहन सहित काष्ठ को शासकीय डिपो पाटन लाया गया।
इसी प्रकार वन मंडलाधिकारी दुर्ग एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक CG 04 JD 2724 को कोनारी मार्ग पर अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 5687/12 दिनांक 11 मार्च 2026 दर्ज किया गया। जप्त वाहन और काष्ठ को शासकीय डिपो पुलगांव दुर्ग लाया गया।
एक अन्य कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक CG 04 JC 2849 को भिलाई-3 क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 79/12 दिनांक 11 मार्च 2026 पंजीबद्ध कर जप्त वाहन सहित काष्ठ को शासकीय डिपो पुलगांव दुर्ग में जमा कराया गया।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here