Home छत्तीसगढ़ छाया पार्षद निखिल सोनी के आवेदन पर निगम हरकत में, घासीदास नगर...

छाया पार्षद निखिल सोनी के आवेदन पर निगम हरकत में, घासीदास नगर तालाब का निरीक्षण

216
0

भिलाई। वार्ड क्रमांक 23 के छाया पार्षद निखिल सोनी द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घासीदास नगर स्थित तालाब का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब की स्थिति का जायजा लिया और सफाई कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि क्षेत्र में तालाब की बिगड़ती स्थिति को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें गंदगी, जलकुंभी और गाद जमने से पानी दूषित होने की समस्या उठाई गई थी। साथ ही तालाब के क्षतिग्रस्त घाटों और किनारों की मरम्मत की मांग भी की गई थी।
इस दौरान निखिल सोनी ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही सफाई और मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो नहर का पानी चालू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में तालाब की सफाई और जमा गंदगी को निकालना बेहद कठिन हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इस कार्य में तेजी लाई जाए और जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भी कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही और आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि इस पहल के बाद तालाब की सफाई और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here