भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। संगठन ने यह फैसला पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का दोषी पाए जाने पर लिया है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। संगठन ने यह फैसला पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का दोषी पाए जाने पर लिया है।
दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी की इस कार्रवाई को पूरे क्षेत्र का बेहद महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।




