पूछताछ में संजू निषाद ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रेम विवाह करने के बाद उसकी पत्नी संगीता के किसी अन्य युवक से संबंध हो गए थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने 18 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे पत्नी को घर के बाहर गली में ले जाकर उसके गले पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धुर्राबांधा में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति संजू निषाद (उम्र 21 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी संगीता निषाद (उम्र 32 वर्ष) की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर शिवनाथ नदी में फेंकने की बात कबूल की है।
घटना का खुलासा
थाना भाटापारा ग्रामीण में मृतका संगीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इस दौरान शिवनाथ नदी से महिला का शव बरामद हुआ। मर्ग जांच में मृतका की मां, भाई और परिजनों ने पति संजू निषाद एवं उसके परिवार पर संदेह जताया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर जांच आगे बढ़ी और आरोपी पति को हिरासत में लिया गया।




