Home छत्तीसगढ़ बिहान समूह की महिलाओं को सेंट्रिंग प्लेट से प्रतिमाह 36 हजार का...

बिहान समूह की महिलाओं को सेंट्रिंग प्लेट से प्रतिमाह 36 हजार का मुनाफा

28
0

.नरेन्द्र कुमार सेन 

 

गरियाबंद / बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं ने अपनी मेहनत और एकजुटता से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम साढ़ौली के राखी महिला ग्राम संगठन अंतर्गत बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास से सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू कर प्रतिमाह लगभग 36 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
समूह की सदस्य सुरेखा चंद्रवंशी ने बताया कि समूह की दीदियों ने मिलकर 2 लाख 16 हजार रुपये का ऋण लेकर सेंट्रिंग प्लेट का कार्य शुरू किया। इस राशि से उन्होंने 300 बल्ली, 10 क्विंटल राफ्टर और लगभग 2000 स्क्वायर फीट सेंट्रिंग प्लेट खरीदी। इन सामग्रियों का उपयोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों के निर्माण में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक समय में चार निर्माणाधीन घरों में सेंट्रिंग प्लेट लगाई जा सकती है, जिससे प्रत्येक घर से लगभग 9000 रुपये की आय होती है। इस प्रकार समूह को प्रतिमाह करीब 36 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है। इसमें से वे प्रत्येक माह 8 हजार रुपये की किस्त भी आसानी से जमा कर रही हैं। समूह की सदस्य ओम साहू और गुंजा धु्रव ने बताया कि पहले घर का पूरा खर्च केवल उनके पति पर निर्भर रहता था, लेकिन अब समूह से जुड़कर वे भी परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में साझेदार बन गई हैं। इससे न केवल परिवार की आय बढ़ी है बल्कि उनके बच्चों को भी अच्छे स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल रहा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि आज वे पूरी तरह आत्मनिर्भर बन रही हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रहे अवसरों से आगे बढ़ते हुए अपने परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here