Home छत्तीसगढ़ 9 अगस्त 2026 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रायपुर में किया...

9 अगस्त 2026 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रायपुर में किया गया आदिवासी धर्म कोड का आगाज

3
0

 

रायगढ़। सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ीजन्य परम्परा पर आधारित) के प्रदेश संयुक्त सचिव विनोद भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रायपुर के जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आदिवासी सामाज का बड़ा आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत बुढ़ादेव की पूजा अर्चना और आदिवासी पुरखो के फोटो चित्र में फुल माला अर्पण वं नमन के साथ हुई। इसके बाद निकली रैली सिटी कोतवाली होते हुए जय स्तंभ चौक पहुची जहां शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत स्थल पर पुश्पांजली अर्पित कि गई रैली वापस जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुचने के बाद मुख्य अतिथि एवं विभिन्न राज्यो से आए अतिथि, विशिष्ट अतिथियो का स्वागत किया गया। आयोजन का मुख्य केन्द्र इस बार केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं रहा बल्कि आदिवासी धर्म कोड का आगाज किया गया । आगामी जनगणना में धार्मिक पहचान संविधान में मिले अधिकारों ,पांचवीं छठवीं अनुसूची और पेशा कानुन जैसे मुद्दो पर राष्ट्रीय स्तर का परिसंवाद आयोजित किया गया देश भर से करीब पांच हजार 5000 एवं रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉको से लगभग 300 प्रतिनिधि विभिन्न आदिवासी जाति सामाज से भाग लिया।
आदिवासी धर्म कोड को लेकर राष्ट्रीय स्तर मंथन राष्ट्रीय परिसंवाद में आदिवासी धर्म कोड को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, प्रतिनिधियों ने धर्म कोड की संवैधानिक एवं वैधानिक प्रक्रिया जनगणना में धार्मिक पहचान अंकित करना और इसके संभावित सामाजिक, सांस्कृतिक तथा प्रशासनिक प्रभावों पर विचार रखा। झारखण्ड के देव कुमार धान पूर्व मंत्री ने कहा कि 9 अगस्त केवल नाच गाने तक सीमित नहीं किया जाना चाहिये। उन्होने केन्द्र सरकार से 9 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय आदिवासी दिवस घोषित करने की मांग रखी। झारखण्ड के पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा ने आदिवासी अधिकारों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का उल्लेख करते हुये कहा कि आदिवासीसमुदायों के आधिकारों, संस्कृति और पारम्परिक जीवन पद्धति को लेकर अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्व पूर्व प्रावधान मौजूद हैं।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के प्रावधानों को केवल पढ़ना पर्याप्त नही है। बल्कि उनकी लगातार समीक्षा और जमीनी स्तर पर प्रभाव का आंकलन भी होना चाहिए। उन्होने पांचवी अनुसूची, छठवीं अनुसूची और पेशा कानून का उल्लेख करते हुये ग्राम सभा की भुमिका को महत्वपूर्ण बताया। आदिवासी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित होना जरूरी है।
देश भर से पहुंचे आदिवासी प्रतिनिधि अति विशिष्ट अतिथि म.प्र.से भुवन कोर्राम महाराष्ट्र से मधुकर उइके, विश्वनाथ वाकडे दिल्ली से डा. हीरा मीणा उड़ीसा से करमा लकड़ा तेलंगाना से मनोहर मेश्राम, बिहार से श्रीमति रेखा सोरेन, पश्चिम बंगाल से जनार्दन कोड़ा, गुजरात से प्रवेश वसावा, झारखण्ड से देव कुमार धान, सुर्य सिंह बसरा, असम से निपोन चेतिया, अध्यक्षता मान अरविंद नेताम पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज (रूपपआ) छ0ग0 ने किया छ0ग0 राज्य से विशिष्ट अतिथि अकबर राम कोर्राम पूर्व डीआइ जी, मंतूराम पवार पूर्व विधायक, सुदीप श्रीवास्तव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, जी आर राना पूर्व अपर कले. वी एस रावटे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, आर एन साय, महा सचिव, श्रीमति अकदा ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद नागवंशी जयपाल सिंह ठाकुर प्रदेश सचिव, सर्व आदिवासी समाज (रूपपआ)छत्तीसगढ़
एवं कमलेश ध्रुव अध्यक्ष केन्द्रीय गोड़ महासभा छ0ग0 नकुल राम चन्द्रवंशी, मोहन कोमरे, व विनोद भगत, राजी देवान राजी पड़हा भारत। रायगढ़ जिले के नेतृत्वकर्ता बी.एस. नागेश जिलाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ीजन्य परम्परा पर आधारित) आदिवासी सामाज प्रमुख कलंगा सामाज से सहनी राम सिदार,मुरलीधर सिदार, धोबा समाज से भरत लाल मालिक, गोंड समाज
से जयसिंह सिदार,कमल वंशीय कंवर समाज से रामलाल कंवर, मानसिंह कंवर, महेत्तर सिंह कंवर, नगेसिया समाज से आत्माराम नगेसिया, सवरा समाज से भवानी सिदार, तेजराम सिदार, पुरधर सिदार, भैना समाज से रामसिंह सिदार, नारायन सिदार, भूमिया समाज से राजेन्द्र वसुंधरा, खड़िया समाज से भुनेश्वर परजा, आनंद परजा,राठिया कंवर समाज से धनंजय राठिया, सुलोचना राठिया एवं श्रीमति अर्चना सिदार, युवा महिला अध्यक्ष सोमति सिदार, महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना राठिया महिला ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा, श्यामलाल जिला महासचिव, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें इसके अतिरिक्त हरवंश मेरी, छत्तीसगढ़ उरांव आदिवासी विकास परिषद् रायपुर से रामलाल भगत, सुनीता प्रधान, गणेश कुमार निर्मम उपदेवान, पादा पड़हा, छत्तीसगढ़, रमेश यदु भाटापारा, प्रदेशाध्यक्ष सर्व समाज छत्तीसगढ़िया,लखन लाल साहू, एवं लखन लाल कोसले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here